पथ की पहचान September 30, 2006
Posted by Jaya in Harivansh Rai Bachchan.trackback
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।
पुस्तकों में है नहीं
छापी गई इसकी कहानी
हाल इसका ज्ञात होता
है न औरों की जबानी
अनगिनत राही गए
इस राह से उनका पता क्या
पर गए कुछ लोग इस पर
छोड़ पैरों की निशानी
यह निशानी मूक होकर
भी बहुत कुछ बोलती है
खोल इसका अर्थ पंथी
पंथ का अनुमान कर ले।
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।
यह बुरा है या कि अच्छा
व्यर्थ दिन इस पर बिताना
अब असंभव छोड़ यह पथ
दूसरे पर पग बढ़ाना
तू इसे अच्छा समझ
यात्रा सरल इससे बनेगी
सोच मत केवल तुझे ही
यह पड़ा मन में बिठाना
हर सफल पंथी यही
विश्वास ले इस पर बढ़ा है
तू इसी पर आज अपने
चित्त का अवधान कर ले।
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।
है अनिश्चित किस जगह पर
सरित गिरि गह्वर मिलेंगे
है अनिश्चित किस जगह पर
बाग वन सुंदर मिलेंगे
किस जगह यात्रा खतम हो
जाएगी यह भी अनिश्चित
है अनिश्चित कब सुमन कब
कंटकों के शर मिलेंगे
कौन सहसा छू जाएँगे
मिलेंगे कौन सहसा
आ पड़े कुछ भी रुकेगा
तू न ऐसी आन कर ले।
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।
पथ की पहचान – कक्षा 7 में पढ़ी थी ,कुछ पंक्तियाँ याद नहीं थी.
धन्यवाद आपको.
मुझे भी ये कविता प्रिय है । शुक्रिया यहाँ बांटने का !
आपकी नयी पोस्ट क्षण भर को क्यों प्यार किया अकेले में नहीं खुल रही है न उस पर टिप्पणी की जा सकती है। लगता है कि इसमें Error 404 आ रही है। इसके बारे में
यहां पढ़ कर इसे ठीक कर लें।
iss kavita ko padne se maan main ak umeng jag jati hai kuchh kar dikhane ki. yah hamare manobal ko badati hai.
THANKS
achi kavita hai yeh ..
thnk u
plz post the complete poem….stanzas
kaun kahta hai ki swapno ko naa aane de hridaya me
dekhte sab hai inhe apni umar apne samay me
…………..
Hi,
This Poem is really a good one. This poem teach lot of things to us.
Thanks for posted of this Poem
awessoooooooooooooooooooooome
This poem was in my hindi subject when I was in school…in 7th or so. This poem had a very great influence on me since then. I am now 40+ yrs and still cannot forget the moral of the poem.
kuch kehne ko nahi bas karne ko baki reh gaya hai…..
this is very inspiring poem
I was searching this for along time
as i had forgotten some of its line
but it is not complete as i had read in my high school .
This poem is in my hindi subject in school…in 9th . This poem had a very great influence on me. I am glad that still cannot forget the moral of the poem.
It very inspiring poem, had a great influence on me.
Among so many poems, this one I still remember to be in my 7th class course. A few stanzas were still fresh and I wanted to get across the complete one.
Thanks
very true….we all need to know our path…
gr8 wrk…
This poetry is not complete. You have left out the last stanza which I am giving below:
रास्ते का एक काँटा
पाँव का दिल चीर देता
रक्त की दो बूँद गिरती
एक दुनिया डूब जाती
आँख में हो स्वर्ग लेकिन
पाँव धरती पर टिके हों
कँटकों की इस अनोखी
सीख का अभिमान कर ले
पूर्व चलने के बटोही
बाट की पहचान कर ले.
There are still some missing stanzas. I am now giving below the last two missing stanzas again:
कौन कहता है कि स्वप्नों को न आने दे हृदय में
देखते हैं सब इन्हें अपनी उमर, अपने समय में।
और तू कर यत्न भी तो मिल नहीं सकती सफलता,
ये उदित होते, कुछ ध्येय नयनों के निलय में ।
किन्तु जग के पथ पर यदि स्वप्न दो तो सत्य दो सो,
स्वप्न पर हि मुग्ध मत हो, सत्य का भी ग्यान कर ले।
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।
स्वप्न आता स्वर्ग का, दृग कोरको में दीप्ति आती,
पंख लग जाते पगों को, ललकती उन्मुक्त छाती।
रास्ते का ऍक काँटा पाँव का दिल चीर जाता,
रक्त की दो बूँद गिरती, ऍक दुनिया डूब जाती।
आँख में हो स्वर्ग लेकिन पाँव पृथ्वी पर टिके हो,
कंटकों की इस अनोखी सीख का सम्मान कर ले।
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।
thanx ashish
aha anand aa gaya !
school ke dinon mein yah kavita padhi thi aur yaad bhi thi.
aaj phir itne salon baad padh kar ji juda gaya.
dhanyawad.
kya koi ek aur khoi kavita khoj ke la dega ?
kuchh is tarah thi….
ek bhakt tha
bahut sakht tha
kathin tapasya
nahin samasya
thi uski lekhe jagti mein……
shayad pt. bhawani prasad mishr ki thi..
kisi ko mile to bhej dijiyega