कनुप्रिया (इतिहास – सेतु : मैं) December 3, 2005
Posted by Jaya in Dharmveer Bharti.trackback
नीचे की घाटी से
ऊपर के शिखरों पर
जिस को जाना था वह चला गया -
हाय मुझी पर पग रख
मेरी बाँहों से
इतिहास तुम्हें ले गया!
सुनो कनु, सुनो
क्या मैं सिर्फ एक सेतु थी तुम्हारे लिए
लीलाभूमि और युद्धक्षेत्र के
अलंघ्य अन्तराल में!
अब इन सूने शिखरों, मृत्यु-घाटियों में बने
सोने के पतले गुँथे तारों वालों पुल- सा
निर्जन
निरर्थक
काँपता-सा, यहाँ छूट गया – मेरा यह सेतु जिस्म
- जिस को जाना था वह चला गया
i like this poem